नरसिंहगढ़: नरसिंहगढ़ चिड़िखों में भाजपा की जिला बैठक आयोजित, संगठन व आगामी कार्यक्रम पर चर्चा
भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक नरसिंहगढ़ के चिड़िखो में शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे आयोजित की गई। जिसमें संगठन और आगामी कार्यक्रमों की गतिविधियों को लेकर चर्चा की। बैठक में जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर सांसद रोडमल नागर,राज्य मंत्री नारायण सिंह पवार, विधायक अमर सिंह यादव विधायक ,मोहन शर्मा विधायक हजारीलाल दांगी सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।