राजपुर: राजपुर में किसान चौपाल: जैविक खेती अपनाने पर दिया जोर, किसानों की समस्याओं का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान
Rajpur, Buxar | Jun 15, 2026 राजपुर प्रखंड के खीरी पंचायत अंतर्गत सोनी गांव में 'किसान चौपाल' का आयोजन सोमवार को 1:00 बजे अपराह्न में किया गया। जिसमें स्थानीय किसानों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। खरीफ मौसम को ध्यान में रखते हुए कृषि विशेषज्ञों ने धान एवं अन्य सहायक फसलों की उन्नत खेती की तकनीकी जानकारी साझा की।कृषि वैज्ञानिकों और समन्वयकों ने कम लागत में बेहतर उत्पादन के तरीके बतालाए।