कासगंज: SDM ने मानवता की मिसाल कायम की, एटा रोड पर हादसे में घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया
कासगंज के एसडीएम मोहम्मद नासिर ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की समय रहते मदद की। एटा रोड पर पीपल की डाल गिरने से बाइक सवार दंपती हादसे का शिकार हो गए। सूचना मिलते ही एसडीएम ने अपना काफिला रुकवाया और घायल महिला को सरकारी वाहन से तत्काल अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया।