मोहनपुर: रिखिया थाना क्षेत्र के विरोजी गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल
रिखिया थाना क्षेत्र के विरोजी गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं ।घटना के संबंध में डांगरी गांव निवासी घायल दिनिल मरांडी के भाई सुनील मरांडी ने बताया कि वह किसी काम से विरोजी गांव गया था वहां से लौटने के क्रम में अज्ञात वाहन ने धक्का दे दिया।