टीकमगढ़: एसपी ने पुलिस कंट्रोल रूम में हथियार तस्करी गिरोह का किया खुलासा, दो तस्कर गिरफ्तार; 3 कट्टे और 4 जिंदा कारतूस ज़ब्त
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने पुलिस कंट्रोल रूम में हथियारों की तस्करी में शामिल एक गिरोह का खुलासा किया है। दो तस्करो को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन अवैध कट्टे और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय था।