रॉबर्ट्सगंज: कलेक्ट्रेट में डीएम ने आइजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर की बैठक
सोनभद्र में आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर सोमवार दोपहर 12 बजे जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर और शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित करते हुए किया जाए।