खड़गपुर अनुमंडल रोड स्थित सिनेमा हॉल के समीप शनिवार की देर शाम 6 pm एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य युवकों को आंशिक चोटें आईं। तीनों युवकों के शराब के नशे में होने की बात कही जा रही है।