गुना नगर: भूल्लनपुरा में सरकारी रास्ते पर कब्जे के आरोप में महिलाओं और पुरुषों ने किया चक्का जाम, वाहन चालक परेशान
गुना नगर पालिका के वार्ड 24 भूल्लनपुरा में सरकारी रास्ते पर कब्जा करने के आरोप में गुस्सये लोगों ने 19 अप्रैल दोपहर को चौराहे पर चक्का जाम कर दिया। सूचना पर पुलिस प्रशासन पहुंचा। लोगों ने कहा, रास्ते पर कब्जा होने से वाहन नहीं निकल रहे, लंबे समय से परेशान है। शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं की गई। नाराज़ लोगों ने चक्का जाम कर अतिक्रमण हटाने मांग की।