बलरामपुर: डीएम ने सीएमओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं की समीक्षा व दवा स्टॉक सुधारने के दिए निर्देश
जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, बजट प्रबंधन और औषधि भंडारण की व्यवस्था का विस्तार से जायजा लिया।