बलरामपुर: डीएम ने बाल श्रम उन्मूलन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जनपद को बाल श्रम मुक्त बनाने का किया आह्वान
बलरामपुर जनपद को बाल श्रम मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने मंगलवार को विकास भवन से बाल श्रम उन्मूलन एवं पुनर्वास जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रथ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को बाल श्रम के दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों तथा पुनर्वास योजनाओं के प्रति जागरूक करेगा।