बलरामपुर: कलेक्ट्रेट में गणतंत्र दिवस एवं यूपी दिवस की तैयारी को लेकर जिला अधिकारी ने की बैठक
मंगलवार 3:00 बजे जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन के अध्यक्षता में कलेक्ट सभागार में गणतंत्र दिवस एवं यूपी दिवस आयोजन पर तैयारी बैठक किया गया। बैठक में ध्वजारोहण की तैयारी,महापुरुषों पर आधारित प्रदर्शनी साफ-सफाई एवं जिले के विकास योजनाओं की झांकी निकालने पर चर्चा की गई। साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।