मंझनपुर: मंझनपुर ब्लॉक सभागार में बाबासाहेब के विचारों की गूंज, सामाजिक न्याय और समानता का दिया गया संदेश
मंझनपुर ब्लॉक सभागार में बाबासाहेब सम्मान अभियान के अंतर्गत रविवार को लगभग 1 बजे आयोजित विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी में सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की गरिमा को बनाए रखने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ हरिओम मिश्रा ने अपने विचार रखे।