धनोरा: नरवाई जलाने वाले किसान हो जाएं सतर्क, प्रशासन जुर्माना और FIR की कर रहा तैयारी
Dhanora, Seoni | Apr 25, 2026 धनोरा तहसील में अधिकांश खेतों में देर रात आग आसानी से देखी जा सकती है. इस आग से पर्यावरण तो प्रदूषित होता ही है साथ में राहगीरों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है पर अब जिला प्रशासन इस और सख्त नजर आ रहा है. राजस्व अमला खेतों तक पहुंच कर रिपोर्ट बनाकर भारी जुर्माना और FIR की तैयारी में जुट गया है