करेड़ा: मोटा का खेडा में चरागाह ज़मीन को लेकर चल रहे विवाद के चलते ग्रामीणों ने सड़क पर दिया धरना #jansamasya
करेड़ा उप खंड क्षेत्र के मोटा का खेडा ग्राम पंचायत की चरागाह ज़मीन के विवाद को लेकर अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी किसी तरह का समाधान नहीं होने से गुरुवार को सुबह 10 बजे से आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर धरना देकर बैठे गए और समाधान नहीं होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।