करेड़ा: तहसीलदार की कार्यशैली से परेशान ग्रामीणों ने उपखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन, बिना लेनदेन के कार्य न करने का लगाया आरोप
करेड़ा तहसीलदार की कार्यशैली से परेशान उप खंड क्षेत्र के ग्रामीणों ने बुधवार दोपहर करीब 2 बजे उपखंड कार्यालय करेड़ा पर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर के नाम उपखंड अधिकारी जोगेन्द्र सिंह गुर्जर को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की है।साथ ही ग्रामीणों ने बिना लेनदेन के कार्य नहीं करने का आरोप भी लगाया है।