करेड़ा: केसरपूरा गांव के समीप बंद पड़ी खदान में मिली अज्ञात महिला की लाश, फैली सनसनी, पुलिस पहचान के प्रयास कर रही है
करेड़ा थाना क्षेत्र के केसरपुरा गांव के पास बंद पड़ी खदान में भरे पानी में मंगलवार देर शाम को ग्रामीणों को महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।दाहिमथा ग्राम पंचायत के केसरपुरा गांव के पास एक बंद पड़ी खदान में मिली महिला की लाश । करेड़ा थाना अधिकारी जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और महिला के शव को 2 घंटे की बड़ी मशक्कत के बाद शव को निकाला बाहर।