करेड़ा: धनकपुरा चौराहे पर करंट की चपेट में आने से विद्युतकर्मी की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने 5 घंटे किया प्रदर्शन
करेड़ा थाना क्षेत्र के बेमाली ग्राम पंचायत के धनकपुरा चौराहे पर विधुत कार्य करते समय करंट की चपेट में आने से एक विधुत कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई।मौत के बाद बडी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और शव रखकर मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और मुआवजे की सहमति के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।