करेड़ा: केसरपुरा गांव के पास बंद पड़ी खदान में मिली अज्ञात महिला की लाश की पहचान, पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा
करेड़ा थाना क्षेत्र के केसरपुरा गांव के पास बंद पड़ी खदान में मिली अज्ञात महिला के शव की पहचान बुधवार को हो गई है। पुलिस ने परिजनों से मृतक महिला की पहचान करवाते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया।