हज़ारीबाग: चौपारण पुलिस ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर किया जब्त, खनन माफियाओं पर कार्रवाई तेज
अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौपारण पुलिस ने एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया। जांच के दौरान चालक बालू परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सूचना दी गई। पुलिस ने कहा कि अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।