हरदोई: कोतवाली शहर के मोहल्ला सराय थोक पूर्वी निवासी वांक्षित अभियुक्त इच्छांशु को पुलिस ने गिरफ्तार किया
Hardoi, Hardoi | Jul 17, 2024 संजीव कुमार निवासी मोहल्ला सराय थोक पूर्वी कोतवाली शहर ने कोतवाली शहर पर तहरीर दी थी कि शराब के लिए रुपयों की मांग को लेकर वादी के पुत्र अभियुक्त इच्छांशु ने वादी के साथ गाली-गलौज करते हुए ईंट से जान से मारने की नियत से मारपीट की गयी, जिससे वादी के सिर में चोटें आई है। तहरीर के आधार पर कोतवाली शहर पर के पंजीकृत किया गया था।