शाजापुर: स्कूल-कॉलेजों के 500 मीटर में तम्बाकू बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, पान मसाला-सिगरेट ज़ब्त, कार्रवाई जारी
जिले में स्कूल और कॉलेजों के आसपास गुटखा, पान मसाला,सिगरेट एवं तम्बाकू उत्पादों की बिक्री रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देश पर शनिवार को राजस्व एवं प्रशासनिक अमले द्वारा शहर में विशेष कार्रवाई करते हुए कई दुकानों पर छापामार कार्रवाई की गई।प्रशासन ने इसकी जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि यह अभियान लगातार जारीरहेगा