अजीतमल: चांदुपुर गांव में गोदाम में चारपाई पर मिला वृद्ध का शव, तीन दिन पहले रिश्तेदारों से नाराज होकर गया था रहने
कोतवाली क्षेत्र की अनंतराम चौकी अंतर्गत चांदूपुर गांव में गुरुवार को एक गोदाम में वृद्ध का शव चारपाई पर मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। मृतक पिछले चार माह से गांव में अपनी रिश्तेदारी में रह रहा था। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान रामौतार दोहरे (75) पुत्र जियालाल, निवासी नवादपुर, था