उच्चैन: चक खरका हत्याकांड में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, दो मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार
थाना उच्चैन क्षेत्र के गांव चक खरका में जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष और एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नामजद मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आईजी कैलाश विश्नोई और एसपी राजेश कुमार मीना के निर्देशन में की गई।