नवाबगंज: बाराबंकी में शिक्षा सुधार पर जोर, डीएम शशांक त्रिपाठी ने 100% उपस्थिति और गुणवत्ता सुधार के दिए निर्देश
बाराबंकी कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला शिक्षा परियोजना समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक, खंड शिक्षा अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।