नवाबगंज: महाशिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा के दौरान बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर दो बाइक आमने-सामने भिड़ीं, हुआ भीषण हादसा
महाशिवरात्रि के अवसर पर बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। मसौली थाना क्षेत्र के बड़ा गांव क्रॉसिंग के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर जल चढ़ाकर लौट रहे कांवड़िए सवार थे।