प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सागर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुईं सरोज पाण्डेय
सागर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज पाण्डेय ने रविवार को सागर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की। उन्होंने वृद्ध आश्रम में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण किया, बुजुर्गों से संवाद किया, चकराघाट में दीपदान कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया तथा विकसित भारत संकल्प सम्मेलन को संबोधित किया।
श्रीमती पाण्डेय ने संविधान चौक पर स्वच्छता अभियान में भाग लेकर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और सफाई मित्रों का सम्मान किया। अटल पार्क में अपनी माता की स्मृति में पौधारोपण कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति को परिवारवाद से ऊपर उठाकर सेवा, सुशासन और जनकल्याण का माध्यम बनाया है। स्वच्छ भारत मिशन ने स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप दिया और करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया। उन्होंने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान को मातृ सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने आधारभूत संरचना, शिक्षा, डिजिटल तकनीक, स्टार्टअप और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण और युवाओं के विकास को सरकार ने सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।
कार्यक्रमों में प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ. लता वानखेड़े, कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, विधायक शैलेन्द्र जैन सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Harda, Harda | Jun 14, 2026