नवाबगंज: बंकी में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, मायके पक्ष ने हत्या की जताई आशंका, जांच में जुटी पुलिस
नगर पंचायत बंकी क्षेत्र में श्रवण की पत्नी चांदनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर से रोने-चीखने की आवाजें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। और इसकी सूचना पुलिस व मायके पक्ष वालों को दी गई। मृतका के मायके पक्ष ने इसे संदिग्ध मौत बताते हुए हत्या की आशंका जताई है मायके पक्ष के परिजनों का आरोप है कि उन्हें घटना की सूचना नहीं दी गई।