मढ़ौरा: अमनौर क्षेत्र में हो रही चेन स्नैचिंग का पुलिस ने किया सफल पर्दाफाश
अनुमंडल के अमनौर क्षेत्र में हो रहे चेन स्नैचिंग मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन किया है। एसडीपीओ नरेश पासवान ने शुक्रवार की संध्या पांच बजे बताया कि चेन के स्नैचिंग मामले में 51 ग्राम सोना के आभुषण के साथ मुजफ्फरपुर सरेया के मनीष कुमार मिश्र व मणिकांत कुमार को गिरफ्तार किया गया है इस कांड में पुलिस अग्रतर कार्रवाई कर रही है।