कोलायत: राजकीय महाविद्यालय कोलायत में एनएसयूआई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया
राजकीय महाविद्यालय कोलायत परिसर में शुक्रवार को एनएसयूआई के नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष रोहित चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद खान एवं इकाई अध्यक्ष आकाश कुमार सहित नव नियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं छात्र नेताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की अपेक्षा की