जगदलपुर: बोधघाट पुलिस ने लगभग 15 किलो गांजे के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, CSP सुमित कुमार धोत्रे ने दी जानकारी
CSP सुमित कुमार धोत्रे ने बताया कि बोधघाट में 12 जून को मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति एक्टिवा स्कूटी से नानगुर तरफ से दो व्यक्ति अपने संयुक्त कब्जा में दो पिट्ठू बैग में नशे के रूप में उपयोग होने वाले अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने के लिए जगदलपुर की तरफ परिवहन कर रहे है।जिस पर कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।