अनूपपुर: मौहरी गांव में 75 वर्षीय वृद्ध ने बीमारी व पारिवारिक परेशानियों के कारण घर में फांसी लगाई
कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के मौहरी गांव में गुरुवार की रात 75 वर्षीय वृद्ध रमेश चौधरी पिता स्व बिहारी चौधरी का शव उसके अपने ही कमरे में फांसी के फंदे से लटकता पाया गया। जिसकी सूचना वृद्ध के परिजनों ने पुलिस को दी, रात 10.30 बजे मौके स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर शव को परिजनों के पास सुरक्षित रखवा दिया, जहां शुक्रवार की सुबह पीएम कराया गया।