गुना नगर: राघौगढ़: युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, मरने से पहले दीवार पर दोस्तों के नाम लिखे, बोला- भाभी अलविदा
गुना के राघोगढ़ निवासी 35 वर्षीय जितेंद्र नामदेव ने 18 अप्रैल शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। घर पहुंचकर उसने दीवार पर दोस्तों के नाम लिखे और भाभी से कहा—“मैं जा रहा हूं, दोस्तों को छोड़ना मत।” हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने दोस्तों पर मानसिक दबाव का आरोप लगाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।