दतिया नगर: सेवानिवृत प्रोफेसर ए.के.गुप्ता के पुत्र ने सर्राफा व्यापारी द्वारा झूठा प्रकरण दर्ज कराए जाने का लगाया आरोप जांच की मांग
सेवानिवृत प्रोफेसर ए.के.गुप्ता के पुत्र रोहित गुप्ता ने सर्राफा व्यापारी पर लगाए गंभीर आरोप। सर्राफा व्यापारी बताएं- अगर 80 लाख रुपए मेरे पिता को दिए तो उसके सीसीटीवी फुटेज क्यों नहीं दिए।सिर्फ 10 लाख रुपए के ही सीसीटीवी फुटेज ही क्यों लेकर घूम रहे हैं। रोहित गुप्ता ने जाँच की मांग पुलिस प्रशासन से की हैं औऱ सराफा व्यापारी पर झूठा केस लगाने का आरोप लगाया.