धौलपुर: बाड़ी रोड पर भारतीय पत्रकार सेवा संस्थान के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुद्गल का किया गया स्वागत
भारतीय पत्रकार सेवा संस्थान राजस्थान के प्रदेश प्रभारी वरिष्ठ पत्रकार जे एन जैमन ने संस्थान के प्रदेश संयोजक गोपेश राज पचौरी के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए भारतीय पत्रकार सेवा संस्थान राजस्थान के धौलपुर शाखा के जिलाध्यक्ष पद पर समाजसेवी अनुराग मुद्गल को मनोनीत किया है। जिसके बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनुराग मुद्गल का पत्रकार सदस्यों ने स्वागत किया।