धौलपुर: ब्लू रेस्टोरेंट में संदिग्ध परिस्थितियों में शिक्षक की मौत
धौलपुर थाना कोतवाली अंतर्गत पहाड़ वाले बाबा के पास ईदगाह रोड स्थित ब्लू रेस्टोरेंट के कमरे में एक शिक्षक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतक अलवर निवासी है जो यहां धौलपुर में कार्यरत है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति को रविवार शाम को जाना था लेकिन जब नहीं गया तो स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया। गेट नहीं खुलने पर शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी।