धौलपुर: मेडिकल कॉलेज के साथ बने नए अस्पताल में सोमवार से शुरू होगी ओपीडी, जनरल मेडिसिन के साथ ईएनटी व आंखों का भी होगा इलाज
धौलपुर में सोमवार से मेडिकल कॉलेज के साथ बने नए अस्पताल में ओपीडी शुरू हो जाएगी। नए अस्पताल में जनरल ओपीडी शुरू होने के साथ ही ईएनटी और आंखों की समस्या से पीड़ित मरीजों का इलाज भी शुरू किया जाएगा। पीएमओ डॉक्टर समरवीर सिंह सिकरवार ने बताया कि हाल ही में जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी द्वारा नए अस्पताल का निरीक्षण किया गया था।