बड़नगर: ग्राम सिजावता में श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, विधायक जितेंद्र पंड्या ने की सुख-समृद्धि की कामना
आस्था और भक्ति के संगम के साथ बड़नगर विधानसभा के ग्राम सिजावता में पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का भव्य समापन हुआ। यहाँ आयोजित श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव और एक कुंडात्मक श्री राम मारुति महायज्ञ में क्षेत्रीय विधायक जितेंद्र पंड्या ने शिरकत की।ग्राम सिजावता में आयोजित इस पावन महोत्सव के दौरान पूरा वातावरण 'जय श्री राम' के जयघोष से गुंजायमान रहा।