झांसी: झांसी में खुला बुंदेलखंड का सबसे अच्छा ड्रीमलैंड स्विमिंग पुल और कैफे, अपनी पूरी फैमिली के साथ लीजिए वाटर पार्क का मजा
Jhansi, Jhansi | May 5, 2025 झांसी वालों को गर्मी ने घूमने की नई जगह मिल गई है, इस गर्मी में वाटर पार्क घूमने के लिए झांसी वालों को ग्वालियर या कानपुर नहीं जाना होगा। अब झांसी में ही वाटर पार्क तैयार हो गया है। झांसी महानगर में ड्रीमलैंड स्विमिंग पूल एंड कैफे शुरू हुआ है। इसमे आप स्विमिंग के साथ लजीज खाने का भी मजा ले सकते हैं।