झांसी: सीपरी बाजार पुलिस ने गोकुलपुरी पुलिया के पास से अवैध असलहा-कारतूस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Jhansi, Jhansi | May 4, 2025 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध झाँसी पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के क्रम में रविवार को थाना सीपरी बाजार पुलिस द्वारा मुखविर की सूचना पर गोकुलपुरी पुलिया के पास लगे ट्रांसफार्मर के पास से एक युवक रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 01 देशी तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।