झांसी: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने ग्रीन होम्स पहुंचकर कहा, आतंकियों और उनके आकाओं को चुन-चुनकर सजा देगी सरकार
Jhansi, Jhansi | May 5, 2025 रविवार की रात केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल झांसी के ग्रीन होम्स कॉलोनी पहुंची जहां पर उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए बोला पहलगाम में जो आतंकी हमला हुआ है उन आतंकियों व उनके आकाओं को सरकार चुन चुन कर जल्द सजा देगी। वही केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जातीय जनगणना कराने के फैसले पर क्रेडिट ले रही कांग्रेस पर भी हमला बोला।