झांसी: झांसी-कानपुर रेल खंड की डाउन लाइन पर उरई और भुआ रेलवे स्टेशनों के बीच ब्रिज पर रिगार्डरिंग का कार्य संपन्न
Jhansi, Jhansi | May 4, 2025 झांसी रेल मंडल द्वारा यात्री सुविधाओं एवं संरक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में पुराने हो चुके गर्डरों को बदला जा रहा है। झांसी–कानपुर रेल खंड की डाउन लाइन पर उरई और भुआ रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित ब्रिज पर रिगार्डरिंग का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।ब्रिज पर लगे पुराने गर्डर के स्थान पर नए गर्डर स्थापित किए गए।