नवाबगंज: मसौली क्षेत्र में 250 केवीए ट्रांसफार्मर में लगी आग, बिजली विभाग की तत्परता से टला बड़ा हादसा, जेई ने दिया आश्वासन
बाराबंकी के मसौली क्षेत्र में सआदतगंज फीडर के अंतर्गत हसीब ट्यूबवेल पर लगे 250 केवीए ट्रांसफार्मर के एबीसी में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग ने तत्काल फीडर बंद कर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति रोक दी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।