बहराइच: नानपारा बाईपास रोड पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने की छापेमारी, सीज़ की गई खाद्य सामग्री के नमूने प्रयोगशाला भेजे गए
जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर शहर जिले में मिलावट खोरी के खिलाफ विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। डीआईओ की ओर से जानकारी देते हुए शुक्रवार शाम को बताया गया है कि इसी के क्रम में नानपारा बाईपास रोड पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने छापेमारी की और खाद्य सामग्री सीज कर संग्रहित नमूने को प्रयोगशाला भेजा गया है साथ ही केवनागंज में भी छापेमारी की गई।