सगमा: टाटा से बनारस जा रही 30 टन सरिया का गबन, ट्रक मालिक, चालक और व्यवसायी गिरफ्तार
Sagma, Garhwa | May 12, 2026 सगमा: पूर्वी सिंहभूम जिले के गुरमुरी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। टाटा से बनारस के लिए निकली लगभग 30 टन सरिया को रास्ते में ही खपाने के आरोप में पुलिस ने ट्रक मालिक, उसके चालक भाई और एक व्यवसायी को गिरफ्तार किया है। बीती 3 अप्रैल को टाटा के ट्रांसपोर्टर कृष्णा रोडवेज (अखिलेश यादव) के माध्यम से ट्रक पर 29टन सरिया लोड किया गया था।