रॉबर्ट्सगंज: कलेक्ट्रेट में यूपी खेत मजदूर यूनियन और भाकपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
सोनभद्र में मनरेगा बचाओ और अन्य मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार दोपहर 12 बजे जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राजमार्ग से नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी उद्यान में धरना दिया,धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।