नवाबगंज: बाराबंकी में बोतल में बिक रहा पेट्रोल, पेट्रोल पंप संचालक नियमों की अनदेखी कर रहे, DM के निर्देश बेअसर
बाराबंकी में पेट्रोल पंप संचालक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। कोतवाली नगर क्षेत्र के दारापुर स्थित जानकी पेट्रोल पंप पर बोतल में पेट्रोल बेचा जा रहा है।बोतल में पेट्रोल दिए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से मंगलवार करीब ढाई बजे से वायरल हो रहा है यह वीडियो पेट्रोल पंप पर खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाने का प्रमाण है।