ज्ञानपुर: सपा जिला कार्यालय ज्ञानपुर पर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई
समाजवादी पार्टी जनपद-भदोही ने नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके संघर्ष को अपनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि नेताजी समाजवाद के योद्धा थे, जिन्होंने शोषित समाज और किसानों की आवाज उठाई।