ज्ञानपुर: ज्ञानपुर में लाठी-डंडे से हमला करने और गाड़ी का शीशा तोड़ने के मामले में तीन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
जनपद भदोही के थाना ज्ञानपुर क्षेत्र में लाठी-डंडा से हमला कर गाड़ी का शीशा तोड़ने और भय का माहौल बनाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान आदित्य कुमार मौर्य, गुलफाम खान और चांद बाबू के रूप में हुई है। इस मामले में दिलीप कुमार बिंद ने थाना ज्ञानपुर में शिकायत दर्ज कराई थी।