ज्ञानपुर: पीपर गांव में अधूरे खड़ंजा निर्माण से ग्रामीण परेशान, जिलाधिकारी से की गई शिकायत
जनपद भदोही के ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के पीपरगांव निवासी ज्ञानेन्द्र कुमार ने जिलाधिकारी को एक शिकायत पत्र सौंपकर क्षेत्र में अधूरे पड़े खड़ंजे के निर्माण को लेकर अपनी पीड़ा व्यक्त की है।ज्ञानेन्द्र कुमार का कहना है कि उनके गांव में 80 मीटर लंबा खड़ंजा का निर्माण कार्य 2022 से रुका हुआ है। यह खड़ंजा राजस्व अभिलेखों में दर्ज आबादी वाले क्षेत्र में है।