चित्तौड़गढ़: गोपाल नगर गांव में पंचायत प्रशासन पर कार्य न करने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने लिया एक्शन
चित्तौड़गढ़ के गांव गोपाल नगर में शुक्रवार को गोपाल नगर के गांव वासियों ने एक्शन लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के बीचो-बीच मुख्य मार्ग पर एक बड़ा गड्ढा होने के चलते आए दिन बड़े सड़क हादसे होते हैं। जिला प्रशासन व पंचायत को अवगत भी कराया गया। जब ग्रामीणों की समस्या सब ने अनदेखी की तू ग्रामीणों ने स्वयं ही स्पीड ब्रेकर का निर्माण कर दिया ।